पहली बारिश में ही मुंबई की जीवन रेखा ठप

09-06-2021 15:31:45
By : Sanjeev Singh


मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है और बुधवार को पहली ही बारिश के दिन मुंबई की जीवन रेखा (लोकल ट्रेन) ठप हो गयी।

मुंबई में समुद्र में ज्वार के कारण तेज लहरें उठ रही हैं । सायन, दादर और शांताक्रूज जैसे कई अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया है। मध्य और हार्बर रेलवे की सेवा ठप है। पूर्वी राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। मुंबई और आस-पास के इलाके में सुबह से लगातार जोरदार बारिश हो रही है।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर बृहन्नमुंबई नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बारिश से संबंधित होने वाली परेशानियों के प्रति सावधान रहने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि हमने कभी भी यह नहीं कहा कि मुंबई में बारिश का पानी भरेगा नहीं लेकिन मुंबई में जल जमाव 4 घंटे से अधिक नहीं रहता।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play