एयर इंडिया के नए चेयरमैन बनाए गये एन. चंद्रशेखरन

15-03-2022 14:09:49
By : Sanjeev Singh


टाटा सन्स ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का नया अध्यक्ष बनाने की मंगलवार को घोषणा की।

टाटा सन्स ने देश की प्रतिष्ठित एयरलाइन को सरकार से खरीदने के बाद एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी पद के लिए टर्किश एयरलाइन्स के पूर्व प्रमुख इल्केर आईची को चुना था लेकिन उन्होंने यह पेशकश स्वीकार नहीं की। उसके बाद टाटा समूह ने यह फैसला किया है।

टाटा ने एयर इंडिया का अधिग्रहण हाल में संपन्न किया है। चंद्रशेखरन ने 18,000 करोड़ रुपये के इस अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 
Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play