नायडू ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि

27-02-2021 12:00:41
By : Sanjeev Singh


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।


नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक निर्भीक क्रांतिकारी और सच्चे देशभक्त थे। वह एक असाधारण व्यक्तित्व थे और उन्होंने अनेक लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चंद्रशेखर आजाद के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


नायडू ने कहा, “ अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्य तिथि पर उनके अमर बलिदान को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूं। भारत देश आप जैसे क्रांतिकारियों की सदैव ऋणी रहेगी। ”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play