नायडू ने दी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि

26-12-2020 12:17:09
By : Sanjeev Singh


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अमर शहीद उधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

 

नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि शहीद उधम सिंह के सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त थे।

 

उपराष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में शहीद उधम सिंह के इस वाक्य का जीवन उल्लेख किया , “ इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया जाए।”

नायडू ने कहा , “आज महान क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह जी की जन्म जयंती है। उनकी शहादत को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आदरपूर्वक याद रखेगा।”

 
Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play