राम प्रसाद बिस्मिल को नायडू ने दी श्रद्धांजलि

11-06-2021 12:01:35
By : Sanjeev Singh


उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल की देशभक्ति और कविता ने हजारों लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

नायडू ने अपने संदेश में राम प्रसाद बिस्मिल की पंक्तियों - " देश हित में पैदा हुए हैं, देश पर मर जायेंगे। मरते- मरते देश को, जिंदा मगर कर जायेंगे। ऐ मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो ..वह भक्ति दे कि 'बिस्मिल' सुख में तुझे न भूले, वह शक्ति दे कि दुःख में कायर न यह हृदय हो.." का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जी की जन्म जयंती पर राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए आपके संघर्ष को कृतज्ञ प्रणाम, आपकी राष्ट्रभक्ति को प्रणाम। "


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play