नायडू ने दी ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की शुभकामनाएं

26-05-2021 12:15:24
By : Sanjeev Singh


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी है।

नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध इस धरती के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया शांति, भाईचारा और करुणा का शाश्वत संदेश समग्र विश्व के मनुष्यों को नैतिक मूल्यों और संतोष पर आधारित जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा, “ मैं भगवान बुद्ध के जन्मदिन ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के पावन अवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। खुशी के इस अवसर पर हम सभी भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए करुणा और सहिष्णुता के मार्ग का अनुसरण करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताएं।”


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play