नायडू ने दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं

22-03-2021 12:19:52
By : Sanjeev Singh


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।


नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र चेतना के निर्माण में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


उन्होंने कहा, “बिहार के स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेश वासियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह अध्यात्म और ज्ञान की भूमि है। राष्ट्र की चेतना के निर्माण में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास की यह अनुकरणीय विरासत, प्रदेश की भावी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play