नायडू ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

14-09-2021 09:56:26
By : Sanjeev Singh


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय भाषाएं देश की एकता का सूत्र रही हैं।

नायडू ने मंगलवार को यहां जारी संदेश में कहा कि सभी भारतीयों को भारतीय भाषा सीख कर भाषाई सौहार्द बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा स्वीकार किया था। हिंदी दिवस पर संविधान सभा के आदर्शों और सौहार्द को याद करें जिसने संविधान में हिंदी तथा भारतीय भाषाओं को सम्मान दिया। हमारी भाषाएं देश की सांस्कृतिक एकता का सूत्र रही हैं। भारतीय भाषाएं सीखें,भाषाई सौहार्द बढ़ाएं।"



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play