नायडू ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

11-03-2021 12:18:08
By : Sanjeev Singh


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पावन पर्व महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।


नायडू गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में देशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।


नायडू ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। हमें भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त हो, हम सभी चुनौतियों पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त करें। देशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संतोष हो।”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play