रूस से प्रतिबंध हटाने का कोई आधार नहीं : जर्मनी

23-01-2021 15:08:42
By : Sanjeev Singh


जर्मनी की सत्तारूढ़ पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के नए प्रमुख आर्मिन लैस्केट ने कहा है कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का कोई आधार नहीं है।

लैस्केट संसदीय चुनाव के करीब आठ महीने पहले 16 जनवरी 2021 को सीडीयू के प्रमुख नियुक्त हुए थे।

उन्हों ने शुक्रवार को एक जर्मन अखबार को बताया, '' मुख्य प्रतिबंध क्रीमिया पर कब्जा करने को लेकर लगाए गए थे जिसने अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया था। एक अन्य प्रतिबंध मिन्स्क समझौतों के कार्यान्वयन और पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष से जुड़ा हुआ है। मैं मिन्स्क समझौतों पर अधिक प्रगति देखना चाहता हूं। पूर्वी यूक्रेन में रूस द्वारा समर्थित बलों ने गुप्त रूप से हमला किया और सरेआम आक्रामकता दिखाई, इसलिए वर्तमान में मुझे रूस से प्रतिबंधों को हटाने के लिए कोई आधार नहीं दिखता। ''

उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर 2020 को यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल अधिकारियों ने एक बार फिर रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का विस्तार करने का फैसला किया था। वर्ष 2014 के संकट के कारण यूक्रेन और क्रीमिया के फिर से रूस में शामिल होने के फैसले पर प्रतिबंध लगाए गए थे। पश्चिमी देशों ने रूस पर यूक्रेन के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया है, जबकि रूस ने इन्हें खारिज किया है और उन राज्यों पर खाद्य प्रतिबंध लगाया है, जिन्होंने इसे प्रतिबंधात्मक उपायों के साथ लक्षित किया था।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play