नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से 24 घंटे में कोई मौत नहीं

20-10-2020 13:14:35
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से कोई मौत नहीं हुई है।

पूर्वोत्तर के राज्य अरूणाचल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड तथा केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, चंड़ीगढ़, दादरा नगर हवेली और दमन दीव में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 46,790 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75.97 लाख हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 7.48 लाख सक्रिय मामले हैं और अब तक 67.33 लाख लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य........................सक्रिय........स्वस्थ......मौत

अंडमान निकोबार.........178........3892......56

आंध्र प्रदेश .............35065.....744532...6453

अरुणाचल प्रदेश.......2833.......10780......30

असम....................27319......173213...875

बिहार....................10937......194005...1003

चंडीगढ़ .................861..........12617.....208

छत्तीसगढ़ ............25979.......135259...1534

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव .......43............3140........2

दिल्ली...............22570........304561...6040

गोवा ................3283..........36914.....549

गुजरात ...........14255.........142662...3643

हरियाणा...........10075.........139511....1648

हिमाचल प्रदेश..2593............16270......272

जम्मू कश्मीर...8314.............78667....1388

झारखंड........6220.............89780......842

कर्नाटक.....106233........653829......10542

केरल .......92831.........252868........1182

लद्दाख .........880...........4701............66

मध्यप्रदेश....12996.......145421........2786

महाराष्ट्र......174246....1384879......42240

मणिपुर .......3748........11913...........117

मेघालय ......2069.......6392.............75

मिजोरम .......129.........2151.............0

नागालैंड.......1653........6273............27

ओडिशा.......19619....249575........1152

पुड्डुचेरी........4152.......28520.........575

पंजाब ........5307.......118767......4029

राजस्थान...20893......152573......1760

सिक्किम.....263..........3276..........62

तमिलनाडु...38093...642152......10691

तेलंगाना......20686...202577.......1282

त्रिपुरा.........2609......26748........331

उत्तराखंड...5527........51900.......933

उत्तरप्रदेश..31495......418685.....6685

पं बंगाल..34584......284325......6119

कुल......748538...6733328...115197


दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 3050 की कमी से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1.06 लाख हो गई हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 10,542 पर पहुंच गया है तथा अब तक 6.53 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1409 कम होने से सक्रिय मामले 35,065 रह गये। राज्य में अब तक 6453 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 7.44 लाख लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान 1401 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 31,495 हो गये हैं तथा इस महामारी से 66,85 लोगों की मौत हुई है जबकि 4.18 लाख मरीज ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 38,093 गयी है तथा 10,691 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 6.42 लाख लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

केरल में सक्रिय मामले 92,831 हो गये तथा 1182 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2.52 लाख गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 19,619 गये हैं और 1152 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 2.49 लाख हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले में 722 की कमी हुई है जिससे यह संख्या घटकर 22,570 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 6040 हो गयी है तथा अब तक 3.04 लाख से अधिक मरीज रोगमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 20,686 सक्रिय मामले हैं और 1282 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 34,584 सक्रिय मामले हैं तथा 6119 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2.84 लाख से अधिक स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 5307 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1.18 लाख रह गयी है जबकि अब तक 4029 की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 12,996 है तथा 1.45 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2786 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 14,255 हैं तथा 3643 लोगों की मौत हुई है और 1.42 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 10937 हो गये हैं। राज्य में 1003 लोगों की मौत हुई है जबकि 1.94 लाख लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1760, हरियाणा में 1648, छत्तीसगढ़ में 1534, जम्मू-कश्मीर में 1388, उत्तराखंड में 933, असम में 875, झारखंड में 842, पुड्डुचेरी में 575, गोवा में 549, त्रिपुरा में 331, हिमाचल प्रदेश में 272, चंडीगढ़ में 208, मणिपुर में 117, मेघालय में 75, लद्दाख में 66, सिक्किम में 62, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 56, अरुणाचल प्रदेश में 30, नागालैंड में 27 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play