तीसरे दिन पेट्रोल- डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं

15-01-2021 10:17:32
By : Sanjeev Singh


सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दो दिन बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को कोई घटबढ़ नहीं की।


देश के चार बड़े महानगरों में बुधवार और गुरुवार के दौरान दोनों ईंधन में 50-50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को डीजल 24 से 26 पैसे और पेट्रोल 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था। बुधवार को पांच दिन स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दाम बढ़े थे।

इससे पहले तेल कंपनियों ने 29 दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में 06 और 07 जनवरी को बढ़ोतरी की थी और इसके बाद पांच दिन कीमतें स्थिर थी।

पेट्रोल - डीजल


दिल्ली 84.70 - 74.88

मुंबई 91.32 - 81.60

चेन्नई 87.40 - 80.19

कोलकाता 86.15 - 78.47



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play