नोबेल पुरस्कार 2019 की घोषणा हुई

09-10-2019 23:59:39
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


शान्ति प्रयासों में अच्छा काम करने वाले लोगों को नोबेल पुरस्कार 2019 का वितरण किया जा रहा है जिसमे विभिन्न क्षेत्रों के महान लोगों को अवार्ड दिए जा रहे है. अभी सिर्फ फिजिक्स, फिजियोलॉजी और मेडिसिन और केमिस्ट्री के क्षेत्र में ही नोबेल पुरस्कार दिए गए है लेकिन अभी और भी पुरस्कार दिए जाने बाकी है जिसमे 10 अक्टूबर को साहित्य, 11 अक्टूबर को शांति और 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाना बाकी है. 

नोबेल प्राइज इन फिजिक्स : फिजिक्स के क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को संयुक्त रूप से दिया गया है. जिसमे जेम्स पीबल्स को ब्रह्माण्ड के विस्तार और पूरे ब्रहमांड में पृथ्वी की स्तिथि की खोज के लिए मिला है इसके अलावा मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को यह अवार्ड सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करते हुए एक एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए दिया गया है.
Nobel Prize in Physics

James Peebles, Michel Mayor and Didier Queloz (Pic: nobelprize.org)

नोबेल प्राइज इन फिजियोलॉजी और मेडिसिन: इस क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार विलियम जी. केलिन जूनियर, सर पीटर जे. रैटक्लिफ और ग्रेग एल. सेन्ज़ा को संयुक्त रूप से दिया गया है. इन तीनों यह पुरस्कार कोशिकाओं के ऑक्सीजन महसूस करने की क्षमता और ऑक्सीजन की उपलब्धता कोशिकाओं के अनुकूल होने के बारे में उनकी खोजों के लिए दिया गया है.

Nobel Prize in Medicine Laureates

William G. Kaelin Jr, Sir Peter J. Ratcliffe and Gregg L. Semenza (Pic: nobelprize.org)

 नोबेल प्राइज इन केमिस्ट्री: फिजिक्स के क्षेत्र में जॉन गुडेनफ, स्टेनली व्हिटिंगम और अकीरा योशिनो को नोबेल पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है. इन तीनों को यह पुरस्कार लिथियम-आयन बैटरी का विकास के लिए दिया गया. जिसमे इन तीनों ने अपने प्रयास में एक वायरलेस और जीवाश्म-ईंधन-मुक्त समाज बनाने के लिए सही परिस्थितियों का निर्माण किया है, जिससे मानव जाति को बड़ा लाभ मिला है.

Nobel Prize in Chemistry

John Goodenough, M. Stanley Whittingham and Akira Yoshino (Pic: nobelprize.org)

नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रसिद्ध अवार्ड है जो कि दुनिया भर में विभिन क्षेत्रों में शांति के लिए किये गए अपने योगदानों के लिए दिया जाता है. इस अवार्ड को डायनामाईट के अविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. दरअसल जब अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट की खोज कर ली उसके बाद उस डायनामाइट के उपयोग से कई लोगों की जाने चली गयी थी. जिसके पश्चात उन्होंने अपने इस आविष्कार पर अफ़सोस जताते हुए उन लोगों की मदद करने के लिए पुरस्कार बांटने शुरू कर दिए जो लोग समाज के लिए अच्छा काम करते थे. 10 दिसंबर 1896 तक अल्फ्रेड नोबेल की मौत हो गयी लेकिन उनकी मौत के बाद हर साल नोबेल पुरस्कार दिया जाता है. 


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play