विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.41 करोड़ के पार

29-01-2021 10:53:39
By : Sanjeev Singh


वैश्विक महामारी कोराेना वायरस से जहां दुनियाभर में अभी तक 10.14 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं इसे 5.60 करोड़ से ज्यादा मात दे चुके है, जबकि 21.88 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।


अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 14 लाख नौ हजार 081 हो गई है तथा 21 लाख 88 हजार 840 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच करोड़ 60 लाख नौ हजार 87 लोग इस वायरस से निजात पा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.57 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.33 लाख मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 20 हजार से अधिक हो गयी है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 94 हजार से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 1,54,010 तक पहुंच गया है।


ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 90.58 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से करीब 2.21 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन कोरोना संक्रमण के मामले में रूस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 37.54 लाख के पार पहुंच गयी है और एक लाख तीन हजार 324 लोगों की मौत हुई है।


रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 37.52 लाख से अधिक है जबकि 70,533 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 31.66 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 74,601 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.05 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,806 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 25.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 87,381 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,605 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.94 लाख के पार हो गयी है तथा 55,450 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 52,913 लोगों ने जान गंवाई है।


अर्जेंटीना में कोविड-19 से 19.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 47,601 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 18.06 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,53,639 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 14.96 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 36,443 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 14.37 लाख के पार पहुंच गये हैं और तथा 43,105 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक 13.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,736 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.47 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 23,469 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 11.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 40,272 लोगों की मौत हो चुकी है।


इंडोनेशिया में कोरोना से करीब 10.38 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 29,331 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.79 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,925 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से करीब 9.64 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,944 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,659 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.21 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 18,105 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,174 लोगों ने जान गंवाई है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 7.02 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 20,982 लोगाें की मौत हो चुकी है। पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इराक को पीछे छोड दिया है और यहां इस महामारी से 6.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 11,608 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या 6.28 लाख से अधिक पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4669 हो गयी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.17 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13925 तक पहुंच गया है।


स्वीडन में इस महामारी से 5.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,520 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से 5.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,560 लोगों की मौत हो चुकी है।  बांग्लादेश में कोरोना से करीब 5.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8087 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


फिलीपींस में 5.19 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,552 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.19 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9308 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.69 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8224 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7604 लोगों की मौत हुई हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6366 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,766, बोलीविया में 10,226, मिस्र में 9,169, ग्वाटेमाला में 5543 तथा चीन में 4813 लोगों की मौत हो चुकी है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play