महिला कर्मचारियों का विशेष ख्याल रखें अधिकारीः राव

25-01-2021 11:14:21
By : Sanjeev Singh


तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और उनका विशेष ख्याल रखने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कृषि और विपणन विभाग के साथ बैठक के दौरान लंच समय में महिला कर्मचारियों से बात की। उन्होंने महिला कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी अच्छे माहौल में काम कर सकें।

महिला कर्मचारियों ने इस मुद्दे पर रुचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play