भारतीय हॉकी कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए ऑनलाइन वर्कशॉप

04-07-2020 17:48:17
By : Aks Tyagi


 


एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) हॉकी इंडिया के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए इस महीने विशेष रूप से ऑनलाइन एजुकेशन वर्कशॉप संचालित करने जा रहा है। एएचएफ इससे पहले जून में विभिन्न एशियाई देशों के हॉकी कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए इस तरह की वर्कशॉप संचालित कर चुका है और अब हॉकी इंडिया के अनुरोध पर यह भारत के लिए भी यह वर्कशॉप संचालित करने जा रहा है।


एएचएफ चार जुलाई से 19 जुलाई तक कुल 10 वर्कशॉप का आयोजन करेगा जिसका उद्देश्य हॉकी इंडिया के कोच, तकनीक अधिकारियों, अंपायर, अंपायर मैनेजर को उनके क्षेत्र की विभिन्न जानकारी प्रदान करना है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play