किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष : मनोज तिवारी

08-12-2020 11:58:39
By : Sanjeev Singh


भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के साथ किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुद्दा विहीन विपक्ष हताश और निराश हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए संपूर्ण विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा हुआ है।


भाजपा सांसद जौनपुर में प्रेम का पूरा निवासी कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कटिबद्ध है। किसान बिल भी उसी की एक कड़ी है। इससे किसानों को तो नहीं बिचौलियों को अपनी दुकान बंद होती दिखाई दे रही है।


किसान गुमराह न हों और बहकावे में नहीं आयें। सरकार किसानों के साथ है। सरकार घर-घर शौचालाय, आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक दे रही है। हताशा व निराशा में डूबा विपक्ष किसानों को गुमराह कर अपनी जमीन को तलाशने का असफल प्रयास कर रहा है। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे, पंजाब बक्सी के सांसद नीलकांत, सांसद नीरज शेखर, पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव, संजय राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक रमेश मिश्र, पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद, डीएम वाराणसी कौशल राज शर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मनीष शुक्ल आदि पहुंचे थे।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play