रामनगरी अयोध्या में सबसे विशाल तीर्थक्षेत्र बनाने की है योजना

02-09-2020 18:43:08
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

रामनगरी अयोध्या में सबसे विशाल तीर्थक्षेत्र बनाने की है योजना

सनातन धर्म का प्रतीक राममंदिर सबसे विशाल तीर्थक्षेत्र बनेगा। श्रीराम की नगरी अयोध्या में निमार्णाधीन राम मंदिर को विश्व के सबसे विशाल धर्म स्थलों में से एक बनाने की योजना है। मीडिया रिपार्ट्स के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या में निमार्णाधीन राम मंदिर परिसर का क्षेत्रफल वेटिकन सिटी और मक्का मस्जिद से बड़ा बनाने की योजना पर काम कर रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को क्षेत्रफल के लिहाज से वेटिकन सिटी और मक्का मस्जिद से बड़ा तीर्थ स्थल बनाना चाहता है।

तीर्थ क्षेत्र न्यास चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर परिसर का क्षेत्रफल दुनिया के प्रमुख धर्माें के तीर्थ स्थलों में सबसे विशाल हो। साथ ही यह विश्वभर में सनातन धर्म का एक बड़ा केंद्र बने। सूत्रों ने बताया कि न्यास के सदस्य चाहते हैं कि राम मंदिर क्षेत्र का विस्तार वेटिकन सिटी और मक्का की मस्जिद से ज्यादा क्षेत्र में किया जाए। इस क्रम में रामजन्म भूमि परिसर में आने वाले सभी जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जायेगा, जबकि पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के भवनों का जीर्णोद्धार किए जाने की योजना है। इसके साथ ही इन भवनों में स्थित देव प्रतिमाओं को यथोचित स्थान पर प्रतिष्ठित किया जायेगा।

कंबोड़िया के अंकोरवाट में भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है विश्व का सबसे बड़ा धर्म स्थल

बता दें कि ईसाइयों का सबसे बड़ा धर्म स्थल पोप का वेटिकन सिटी 110 एकड़ में और इस्लाम का सबसे बड़ा इदारा मक्का मस्जिद 99 एकड़ में स्थित है। हालांकि विश्व का सबसे बड़ा धर्म स्थल कंबोड़िया के अंकोरवाट में भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है, जो करीब 202 एकड़ में स्थित है।

111 एकड़ में श्रीराम जन्मभूमिमंदिर तीर्थ क्षेत्र विकसित करने की हो रही है तैयारी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर क्षेत्र को विश्व के सबसे बड़े तीर्थों में शामिल धर्मस्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर विचार किया जा रहा है। दरअसल वर्तमान में ईसाई (क्रिस्चियन), इस्लाम और हिन्दू धर्म विश्व के तीन बड़े धर्म हैं, चौथे नंबर पर बौद्ध धर्म है। यदि जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो एक अनुमान के मुताबिक फिलहाल दुनिया में क्रिस्चियन (225 करोड़) और इस्लाम (175 करोड़) के बाद हिन्दू (120 करोड़) हैं और भारत से शुरू हुए बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या दुनिया में करीब 55 करोड़ है। दुनिया में सबसे बड़े धर्मों में शुमार ईसाई धर्म का तीर्थ वेटिकन सिटी 110 एकड़ और मक्का मस्जिद 99 एकड़ में स्थित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास इन दोनों धर्म स्थलों से विशाल क्षेत्र में राम मंदिर तीर्थ का विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसी क्रम में इसे 111 एकड़ में विकसित करने की योजना है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पास अभी है 70 एकड़ भूमि

न्यास के पास राम मंदिर के लिए अभी 70 एकड़ भूमि उपलब्ध है। इसे आवश्यकतानुसार विस्तार देने को न्यास के कुछ सदस्यों ने आसपास अधिग्रहीत की जाने योग्य भूमि का निरीक्षण किया है। इसके लिए अरविंदो आश्रम प्रबंधन अपनी तीन एकड़ भूमि देने को सहमत बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास इसके लिए आवश्यक पर्याप्त भूमि का प्रबंध किए जाने की योजना पर काम कर रहा है। 


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play