‘बांबे बेगम्स’ में नजर आयेगी पूजा भट्ट

10-02-2021 12:31:49
By : Sanjeev Singh


बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट फिल्म ‘बांबे बेगम्स’ में काम करती नजर आयेगी।


08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बांबे बेगम्स’ रिलीज होने वाली है। सीरिज का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शित किया गया। पूजा भट्ट लंबे अरसे के बाद फिल्मों में नजर आयेगी। फिल्म की कहानी पांच मॉडर्न इंडियन वुमंस जो कि बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, पर आधारित है। सफलता और शक्ति इनकी मंज़िल है।


पूजा भट्ट ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “उठो और छा जाओ। उस औरत से अधिक ताकतवर कोई नहीं, जिसने खुद को बनाया हो।” कहना ठीक होगा लो मैं लौट आई हूं। ‘बांबे बेगम्स’ और नेटफ़्लिक्स का बहुत शुक्रिया। इसका निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play