प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इंकार

26-04-2022 16:52:43
By : Sanjeev Singh


चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

कांग्रेस नेता और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के साथ चर्चा के बाद एक विशेषाधिकार प्राप्त समूह 2024 बनाने का एलान किया था। गांधी ने किशोर से इस समूह के साथ साथ पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव किया था।

सुरजेवाला ने कहा कि किशोर ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी किशोर के प्रयासों तथा पार्टी को दिये गये सुझावों की सराहना करती है। उल्लेखनीय है कि गांधी ने भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए सोमवार को एक अधिकार प्राप्त समूह 2024 का गठन करने का निर्णय लिया था। उन्होंने उस सयम उसकी भूमिका और सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। सुरजेवाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि यह समूह 2024 के लोकसभा के चुनाव तक राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी में कार्य करेगा ।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play