‘सरोगेसी’ के जरिए मां बनीं प्रियंका चोपड़ा

22-01-2022 12:16:29
By : Sanjeev Singh


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता- पिता बन गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका और निक जोनास ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

गौरतलब हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्ष 2018 में शादी की थी।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play