प्रियंका चोपड़ा ने खरीदे जरूरतमंदों के लिए 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर

19-05-2021 16:35:09
By : Sanjeev Singh


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं और उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 सिलेंडर खरीदा है।

कोरोना महामारी से देशभर में हाहाकार मचा हुआ है।इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा भी लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। प्रियंका चोपड़ा गिव इंडिया के जरिए भारत की मदद करने में जुटी हुई हैं। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां और लोग इस नेक पहल में उनका साथ दे रहे हैं। सबके सहयोग के चलते प्रियंका ने 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और 10 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को नियुक्ति भी की है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है और साथ ही फंड जुटाने में सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका ने लिखा, “जिन्होंने भी दान किया और इस एक्शन को सक्सेसफुल बनाया उन सबका धन्यवाद। कृपया जान लें, आप सब ने जिंदगियां बचाने में मदद की है। आपके समर्थन से अब हमने अपने फंडरेजर को बढ़ाकर 3 मिलियन डॉलर यानी 22 करोड़ रुपये कर दिया है।”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play