पर्यावरण का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : नकवी

05-06-2021 12:21:00
By : Sanjeev Singh


केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।

नकवी ने आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर रामपुर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह देख कर खुशी होती है कि इससे पहले भी हमारे द्वारा लगाए गए पौधे आज वृक्ष बन कर पर्यावरण के सशक्त संरक्षक बने हुए हैं।

उन्होंने पौधारोपण के बाद वीडियो संदेश में कहा, “ पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण ही मानवता, इंसान और पूरी दुनिया में जो तरह तरह के संकट आ रहे हैं उससे बचा सकता है। हमें वन वृक्षों की सुरक्षा करनी चाहिए और हमें पर्यावरण की सुरक्षा करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण तरह तरह के संक्रमण से मानवता, इंसानियत और पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। इससे बचाव के लिए पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play