राहुल-प्रियंका ने मिल्खा सिंह के निधन पर जताया शोक

19-06-2021 12:27:16
By : Sanjeev Singh


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा, “मिल्खा सिंह जी सिर्फ एक खेल सितारा नहीं बल्कि अपने सहज स्वभाव और समर्पण के कारण लाखों भारतीयों के प्रेरणास्रोत भी थे। उनके पीड़ित परिजनों तथा मित्रों के प्रति मेरी संवेदना।”

प्रियंका ने कहा, “देश में जब भी उड़न धावकों की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नई ऊंचाई दी। मिल्खा सिंह जी विनम्र श्रद्धांजलि।”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play