दिल्ली तथा एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, ठंड बढ़ने के आसार

02-01-2021 15:26:51
By : Sanjeev Singh


दिल्ली तथा एनसीआर में कई जगहों पर शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड के और बढ़ने के आसार हैं।


राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता काफी कम थी। दिल्ली में हालांकि बारिश होने के बावजूद न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है।


बाद में मौसम में सुधार हुआ तथा करीब 11 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। घना कोहरा छाये रहने के कारण दृश्यता काफी कम थी विशेषकर राजमार्ग में यातायात धीमी गति से चल रहा था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play