दुष्कर्म और हत्या का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

10-06-2021 14:53:26
By : Sanjeev Singh


मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी नितिन पटेल को पुलिस अहमदाबाद से गिरफ्तार कर यहां ले आयी है। आरोपी ने 5 जून को यहां नौ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 30000 रुपयों का इनाम घोषित किया गया था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play