देश में कोरोना से 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड मौतें

01-04-2021 16:15:59
By : Sanjeev Singh


पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम को छोड़कर देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19)  के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुयी है, जिनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ में बढ़े।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 15717 सक्रिय मामले बढ़े। छत्तीसगढ़ में 3472 मामलों की बढ़ोतरी हुयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 72,330 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 22 लाख 21 हजार 665 हो गयी है। इस दाैरान 40,382 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,14,74,683 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 5,84,055 हो गये हैं। इसी अवधि में 459 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,927 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.89 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.78 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.33 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
 

राज्य.....................सक्रिय.......स्वस्थ.......मौत

 

अंडमान-निकोबार---45-----4976---- -62

आंध्र प्रदेश------- 7338----887434---7217

अरुणाचल प्रदेश---- 4----- 16785----- 56

असम----------- 1862---215445----1105

बिहार----------- 1580--- 262371----1576

चंडीगढ़--------- 2918---- 23702----- 379

छत्तीसगढ़ -------25529----319488---- 4170

 

दादरा-नगर हवेली

दमन- दीव----- 177-------- 3482------ 2

दिल्ली-------- 8838------- 642565----11027

गोवा--------- 1556-------- 55653------ 830

गुजरात------- 12610------- 290569---- 4519

हरियाणा------ 9726-------- 277919----- 3155

हिमाचल प्रदेश--- 2973------- 59584------ 1048

जम्मू-कश्मीर---- 2531-------126435----- 1994

झारखंड------- 2825---------120263-----1113

कर्नाटक -------28267------- 956170----- 12567

केरल ---------25559-------1094404---- 4621

लद्दाख-------- 256----------9771-------- 130

लक्षद्वीप------- 42----------- 680-----------1

मध्य प्रदेश---- 17096--------274429------- 3986

महाराष्ट्र ------357604------- 2400727------ 54649

मणिपुर------- 70------------28956--------- 374

मेघालय------- 49----------- 13866--------- 150

मिजोरम -------31------------ 4434--------- 11

नागालैंड------- 112----------- 12136--------- 92

ओडिशा-------- 1905----------337091--------1921

 पुड्डुचेरी-------- 1074---------- 39712---------682

 पंजाब-------- 23832--------- 209034-------- 6868

 राजस्थान ------8663---------- 321668-------- 2818

 सिक्किम-------- 47----------- 6053---------- 135

 तमिलनाडु------- 15879--------858075-------- 12719

 तेलंगाना--------- 5511-------- 301564---------1701

 त्रिपुरा----------- 60----------- 33065--------- 392

 उत्तराखंड------- 1863---------- 96831-------- 1717

 उत्तर प्रदेश ------9848---------- 598535--------8811

 पश्चिम बंगाल---- 5775--------- 570811-------- 10329

 

कुल-----------584055--------11474683------162927



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play