जानेमाने पत्रकार कमाल खान का निधन

14-01-2022 14:29:24
By : Sanjeev Singh


उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का शुक्रवार तड़के हृदय गति रूक जाने के कारण निधन हो गया। वह करीब 61 साल के थे।

परिजनो ने बताया कि सुबह करीब चार बजे कमाल ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। खान लंबे समय से एनडीटीवी से जुड़े थे और अपनी बेवाक शैली और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे। उनकी पत्नी रूचि कुमार इंडिया टीवी में संवाददाता के तौर पर कार्यरत है, उनके एक बेटा है। दिवंगत पत्रकार का अंतिम संस्कार आज शाम ऐशबाग कब्रिस्तान में किया जायेगा।

पत्रकार के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ,समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव,बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों के अलावा समाजसेवियों और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play