पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का सही समयः रूस

02-03-2022 10:54:21
By : Sanjeev Singh


संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी सदस्य गेन्नेडी गैटिलोव ने कहा है कि पश्चिमी और पूर्वी यूरोप से परमाणु हथियार वापस लेने का समय आ गया है।

गैटिलोव ने मंगलवार को लेबनान के प्रसारक अल-मायादीन से कहा,"पश्चिमी और पूर्वी यूरोप सहित अन्य स्थान से परमाणु हथियार हटाने का समय सही है।"

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने रूस की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और मॉस्को लंबे समय से मांग कर रहा है कि वाशिंगटन इन हथियारों को रूस की सीमाओं से हटा दें। रूसी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस को बाहर नहीं कर पाएगा।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play