वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन

02-01-2021 12:38:56
By : Sanjeev Singh


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया।


21 मार्च 1934 को पंजाब में जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सिंह राजनीति में आने से पहले पत्रकारिता से जुड़े थे। उन्होंने अकाली दल की ओर से पहला चुनाव जीता था और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये।

सिंह ने 8 बार लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में गृह, कृषि , रेल और संचार तथा अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों के साथ ही बिहार के राज्यपाल का दायित्व संभाला था। वह डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play