शिवराज ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन

13-02-2021 11:21:37
By : Sanjeev Singh


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर नमन किया है।

 

चाैहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि भारत कोकिला, स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री स्वर्गीय सरोजिनी नायडू की जयंती पर कोटिश: नमन। आपके प्रखर विचारों से भावी पीढ़ियां नये भारत के निर्माण के लिए प्रेरित होंगी।

इनका जन्म बंगाली परिवार में १३ फरवरी १८७९ को हैदराबाद में हुआ था। "हैदराबाद के बाज़ारों में" उनकी सबसे लोकप्रिय कविताओं में से एक है, महात्मा गांधी ने नायडू को कवि के रूप में इनके काम को देखते हुए उन्हें 'भारत का कोकिला' की उपाधि दी थी। 



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play