शोपियां, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो जवान भी हुए घायल

26-12-2020 13:36:15
By : Sanjeev Singh


दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ शुक्रवार से जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये।

 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शोपियां के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफ़िया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने संयुक्त अभियान छेड़ा था। सुरक्षा बल के जवान एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गये , जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

उन्होंने बताया कि बाद में आतंकवादी समीप के एक मकान के भीतर घुस गये। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। इससे पहले आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए इलाके से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों की घेराबंदी कर दी गयी और इलाके के रह-वासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। सुबह होने पर सुरक्षा बलों ने पुन: अभियान शुरू किया और जिस मकान में आतंकवादी घुसे थे , उसे विस्फोट से उड़ा दिया । जिसके बाद अन्य आतंकवादी दूसरे स्थानों पर जा छुपे।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play