खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

02-06-2021 18:13:42
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

सात राज्यों में खोले जाएंगे 143 'खेलो इंडिया केंद्र'

बुनियादी खेल ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

देश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने को शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'खेलो इंडिया' के तहत खेल मंत्रालय ने दूर-दराज वाले विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी खेल ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत सात राज्यों में 143 'खेलो इंडिया केंद्र' खोले जाएंगे।

खेल मंत्रालय ने 14.30 करोड़ रुपये के कुल बजट अनुमान के साथ 7 राज्यों में कुल 143 'खेलो इंडिया केंद्र' समर्पित किए हैं। इन केंद्रों में एक-एक विशेष खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर शामिल हैं।

वर्ष 2028 के ओलंपिक खेलों में 'भारत को शीर्ष 10 देशों में शामिल करने का है प्रयास

खेल मंत्रालय द्वारा देश भर में जमीनी स्तर के खेल बुनियादी ढांचे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए हैं। इस निर्णय के बारे में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'भारत को वर्ष 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 देशों में शामिल करने का हमारा प्रयास है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कम उम्र से ही बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने और उनको प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। जिला स्तरीय खेलो इंडिया केंद्रों में अच्छे प्रशिक्षक और उपकरण सुविधाओं की उपलब्धता के साथ, मुझे विश्वास है कि हम सही खेल के लिए और सही समय पर सही बच्चों को खोजने में सक्षम होंगे।'

देशभर में 1,000 नए खेलो इंडिया केंद्र खोलने की बनाई थी योजना

खेल मंत्रालय ने जून 2020 में देश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक खेलो इंडिया केंद्र के हिसाब से 4 साल की अवधि में 1,000 नए खेलो इंडिया केंद्र खोलने की योजना बनाई थी। जबकि इससे पहले कई राज्यों में 217 खेलो इंडिया केंद्र खोले गए थे, इससे पहले यह निर्णय लिया गया था कि उत्तर-पूर्वी राज्यों, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और लद्दाख के जिलों के लिए अपवाद के रूप में प्रत्येक जिले में 2 खेलो इंडिया केंद्र होंगे।

योजना के तहत पूर्व चैंपियन एथलीट बनेंगे युवाओं के प्रशिक्षक और सलाहकार

संबंधित राज्य सरकारों को अब इन सभी केंद्रों के लिए पूर्व चैंपियन एथलीटों को नियुक्त करना होगा। जमीनी स्तर पर देश में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार के दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में, एक कम लागत वाला, प्रभावी खेल प्रशिक्षण ढांचा तैयार किया गया है, जिसमें पूर्व चैंपियन एथलीट युवाओं के लिए प्रशिक्षक और सलाहकार बनेंगे। ये प्रशिक्षक स्वायत्त रूप से खेल का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं और अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

वित्तीय सहायता को अनुमानित बजट का किया गया राज्यवार विभाजन

वित्तीय सहायता का उपयोग प्रशिक्षक के रूप में पूर्व चैंपियन एथलीटों के पारिश्रमिक, सहयोगी स्टाफ, उपकरणों की खरीद, खेल किट, उपभोग्य सामग्रियों, प्रतियोगिता और आयोजनों में भागीदारी के लिए किया जाएगा। खेल मंत्रालय ने अनुमानित बजट के तहत 14.30 करोड़ रुपए की धनराशि का राज्यवार विभाजन कर दिया गया है।  


अनुमानित बजट के राज्यवार विभाजन और खेलो इंडिया केंद्रों का विवरण

महाराष्ट्र - 30 जिलों में 3.60 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 36 खेलो इंडिया केंद्रों की शुरुआत करना।

मिजोरम - कोलासिब जिले में 20 लाख रुपये के बजट अनुमान के साथ 2 खेलो इंडिया केंद्रों का शुभारम्भ।

अरुणाचल प्रदेश- 26 जिलों में 4.12 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 52 खेलो इंडिया केंद्रों को खोलना।

मध्य प्रदेश - 40 लाख रुपये के बजट अनुमान के साथ 4 खेलो इंडिया केंद्रों को शुरू करना।

कर्नाटक - 3.10 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 31 खेलो इंडिया केंद्रों को खोलना।

मणिपुर - 1.60 करोड़ रुपये के बजट अनुमान के साथ 16 खेलो इंडिया केंद्र शुरू करना।

गोवा - 20 लाख रुपये के बजट अनुमान के साथ 2 खेलो इंडिया केंद्र खोलना।


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play