देश में 40 हजार के करीब रह गए हैं कोरोना के सक्रिय मामले

12-03-2022 13:17:57
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर अब 40 हजार के करीब रह गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 18 हजार 511 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह 7 बजे तक 179 करोड़ 91 लाख 57 हजार 486 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3 हजार 614 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 40 हजार 559 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.09 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 5 हजार 185 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 24 लाख 31 हजार 513 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 8 लाख 21 हजार 122 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 77 करोड़ 77 लाख 58 हजार 414 कोविड परीक्षण किए हैं। इस दौरान देश में इस जानलेवा विषाणु के कारण 100 मरीजों की मौत हुयी, जो एक दिन पहले कोविड-19 से हुई मौतों की तुलना में 89 कम है। देश में मृत्यु दर अभी 1.20 प्रतिशत है।

केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 510 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 11330 रह गयी। वहीं, 1612 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 64,41,033 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 66,762 हो गया है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 38 घटकर 6,928 रह गए हैं। इस दौरान राज्य में 355 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,19,949 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,750 तक पहुंच गया है। तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 215 घटकर 1461 रह गये है। वहीं 327 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 34,12,226 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 38,023 है। कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 82 घटकर 2,802 रह गई है। इस दौरान 260 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो गई है। वहीं राज्य में 3 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40,016 हो गया है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play