पेट्रोल , डीजल के दाम में दूसरे दिन कोई घटबढ़ नहीं

16-01-2021 11:01:18
By : Sanjeev Singh


सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोई घटबढ़ नहीं की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि आज कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख था।


देश के चार बड़े महानगरों में बुधवार और गुरुवार के दौरान दोनों ईंधन में 50-50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को डीजल 24 से 26 पैसे और पेट्रोल 22 से 25 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था। बुधवार को पांच दिन स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दाम बढ़े थे।


वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम रिकार्ड भाव से मात्र दो पैसे कम 91.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यहां पेट्रोल का रिकार्ड भाव चार अक्टूबर 2018 को 91.34 रुपये प्रति लीटर था।


इससे पहले तेल कंपनियों ने 29 दिन तक कीमतें स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में 06 और 07 जनवरी को बढ़ोत्तरी की थी और इसके बाद पांच दिन कीमतें स्थिर थी।



पेट्रोल - डीजल


दिल्ली 84.70 - 74.88

मुंबई 91.32 - 81.60

चेन्नई 87.40 - 80.19

कोलकाता 86.15 - 78.47


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play