टोक्यो ओलम्पिक: पहला पदक दिलाने वाली चानू को कोविंद की बधाई

24-07-2021 14:15:38
By : Sanjeev Singh


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए पदक का खाता खोलने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बधाई दी है।

कोविंद ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, “मीराबाई चानू को टोक्यो ओलम्पिक 2021 में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर पदक का खाता खोलने के लिए हार्दिक बधाई।”  26 वर्षीया चानू ने ओलम्पिक के पहले दिन 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। किसी ओलम्पिक में वह रजत पदक जीतने वाली पहली महिला भारोत्तोलक बनी हैं।

इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलम्पिक 2000 में 69 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play