तिरंगे और गणतंत्र दिवस का अपमान दुर्भाग्यूपर्ण : कोविंद

29-01-2021 12:01:28
By : Sanjeev Singh


राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान ऐतिहासिक लाल किले में तोड़ फोड़ और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

कोविंद ने शुक्रवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण के दौरान कहा , “ पिछले दिनों हुआ तिरंगे और गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र दिन का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है, वही संविधान हमें सिखाता है कि कानून और नियम का भी उतनी ही गंभीरता से पालन करना चाहिए। ”

उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने इन कानूनों को अभी स्थगित कर दिया है और सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान करते हुए उसका पालन करेगी। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को व्यापक विचार विमर्श के बाद संसद में पारित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलनकारी किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ उपद्रवी तत्व लालकिले में पहुंच गये और वहां उन्होंने तिरंगे का अपमान किया तथा एक संगठन का झंडा वहां लगा दिया। इस दौरान उपद्रवियों तथा पुलिस के बीच झड़प हुई जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हुए।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play