अमेरिका ने रूस के खिलाफ लगाये 90 से अधिक प्रतिबंध : क्रेमलिन

07-06-2021 18:17:08
By : Sanjeev Singh


रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने रूस पर 90 से अधिक प्रतिबंध लगाये हैं लेकिन इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा, “ एक चीज साफ है, वे प्रतिबंध की नीति पर कायम हैं। वस्तुत: उन्होंने हमारे देश के खिलाफ 90 से अधिक प्रतिबंध लगाये हैं। प्रतिबंधों से किसी लक्ष्य को हासिल करने में मदद नहीं मिलेगी।”

पेस्कोव ने कहा, “ प्रतिबंध बिना किसी खास उद्देश्य से लगाये गये हैं। ये कुछ भी हासिल करने के क्रम में नहीं हैं। प्रतिबंध कुछ भी हासिल करने में मददगार नहीं होते। इस तरह का कोई उपाय रूस के साथ काम नहीं करता। आपसी सम्मान पर आधारित बातचीत ही रूस के साथ कुछ करने का एकमात्र साधन है। ”



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play