टीकाकरण अभियान भारत के संकल्प को दर्शाता है: अनुराग ठाकुर

01-09-2021 13:22:02
By : Sanjeev Singh


सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत मे कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहा टीकाकरण अभियान भारत के संकल्प को दर्शाता है और यह कुशल सार्वजनिक वितरण की एक उल्लेखनीय कहानी है।

उन्होंने कहा कि देश मे दैनिक आधार पर टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या कई देशों की जनसंख्या से दोगुनी, तिगुनी है। यह वास्तव में ‘सबका प्रयास' है। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में मंगलवार की शाम तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 65 करोड़ को पार कर गया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना महामारी के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play