वियना गोलीबारी में मृतकों की संख्या दो हुई

03-11-2020 13:30:04
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।


शहर के मेयर माइकल लुडविंग ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल हुये इस हमले में एक घायल महिला की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।


इससे पहले आई रिपोर्टों में बताया गया कि गोलीबारी में घटनास्थल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस बीच ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने कहा है कि हमले में कई लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने इस संबंध हालांकि फिलहाल कोई सटीक आंकड़े नहीं दिये हैं।


श्री लुडविंग ने कहा, “इस भयानक अपराध के बाद, एक व्यक्ति की मौत के बाद अब एक महिला की मौत हो गई है। 15 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।”


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वियना में कल अज्ञात लोगों के एक समूह ने विशेष तौर पर यहूदी समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर इस हमले को अंजाम दिया। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे आतंकवादी हमला कहा है।


हमले में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुये हैं। एक हमलावर भी मारा गया है और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play