योगी 2.0 की सफलता के लिये ब्रज के मन्दिरों में पूजा

25-03-2022 14:43:55
By : Sanjeev Singh


योगी सरकार की दूसरी पारी की अभूतपूर्व सफलता के लिए शुक्रवार को ब्रज के 100 से अधिक मन्दिरों में पूजा अर्चना की गई।


इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुये।भाजपा की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि योगी सरकार की पहले से अधिक सफलता के लिए भाजपा ने 228 शक्ति केन्द्रों में इस कार्यक्रम को आयोजित किया था। प्रत्येक शक्ति केन्द्र में आधा दर्जन से अधिक बूथ आते हैं। 


कार्यक्रम को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच किसी समय किसी मन्दिर में आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ के लिये रवाना होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह ही अपने क्षेत्र में पूजा अर्चना पूरी की जबकि अन्य ने दोपहर एक बजे तक अपने क्षेत्र के किसी मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना कर योगी सरकार की सफलता की कामना की। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता ग्रामीण क्षेत्र में अधिक संख्या में लोगों का इस कार्यक्रम से जुड़ना था।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play