पूरे भारत की झलक मिलेगी इंडिया गेट पर: पर्यटन पर्व हुआ शुरू

01-10-2019 23:51:27
By :
Notice: Trying to get property 'fName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23

Notice: Trying to get property 'lName' of non-object in /home/newobserverdawn/public_html/module/Application/view/application/index/news.phtml on line 23


अगर आप पर्यटन के शौकीन है और आप भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी संस्कृति और खान पान से रूबरू होना चाहते है तो आपके लिए एक बहुत ही ख़ास मौका है. जिसके लिए आपको कहीं दूर जाने की ज़रूरत नही है यह सब आपको एक ही जगह पर मिलने वाला है.

दरअसल दिल्ली के इंडिया गेट पर केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा एक पर्यटन पर्व का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए केन्द्रीय और राज्य सरकारों के मंत्रालय ने आपसी सहयोग किया है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान और पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में इस पर्यटन पर्व 2019" का उद्घाटन किया जाएगा. पर्यटन पर्व का उदेश्य  भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए भारतीयों को प्रोत्साहित करना और ’सभी के लिए पर्यटन’ का संदेश देना है. इस बार का यह पर्व  महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को समर्पित है.

पर्यटन पर्व एक बहुत ही ख़ास आयोजन है जो पुरे भारत की झलक दिखाता है साथ ही इसका आयोजन हर साल किया जाता है. दिल्ली में होने वाले इस आयोजन की टैग लाइन "देखो अपना देश" है.
कल देश गांधी जयंती के दिन महात्मा गांधी को याद करेगा और इस पर्यटन पर्व का आयोजन भी दिल्ली में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा. अगर आप इस आयोजन का लुत्फ़ उठाना चाहते है तो आप 2 अक्टूबर के दिन शाम 5 बजे से रात के 10 बजे तक इंडिया गेट जा सकते है और 3 से 6 अक्टूबर के बीच दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे के बीच में इंडिया गेट जा सकते है.

इस आयोजन में आपको विभिन्न राज्यों के आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, सभी राज्यों के मल्टी फ़ूड स्टाल, आर्मी बैंड की परफोर्मेंस, राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा कार्यक्रम, राज्यों के विशेष थीम पवेलियन, पर्दर्शनी, देखो अपना देश फोटो कांटेस्ट, विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के स्टाल एवं पर्दर्शनी और कई तरह के क्विज इवेंट देखने को मिलेंगे.


इस आयोजन में महात्मा गाँधी जी के जीवन सफ़र से जुडी पर्दर्शनी भी लगाई गई है.
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आपको किसी भी तरह की फीस अदा नही करनी पड़ेगी आप फ्री में ही इंडिया गेट जा कर इस आयोजन को एन्जॉय कर सकते है.

पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस पर्व में आपको अपने भारत से जुडी विभिन्न चीजों को देखने का मौका मिल रहा है, भारत की सभी सांस्कृतिक झलक एक स्थान पर पा कर आपको भारत पर गर्व महसूस होगा.


Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play