योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

02-08-2021 14:33:49
By : Sanjeev Singh


उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल में सोमवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योगी ने वैक्सीन की पहली डोज भी 5 अप्रैल को इसी अस्पताल में लगवाई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को कोवैक्सीन लगाई गई है और दूसरी डोज लगने के बाद उनका वैक्‍सीनेशन पूरा हो गया।

सुंदरियाल ने बताया कि सिविल अस्पताल में कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में वैक्सीनेशन के बारे में पूछा कि कितने बूथ हैं। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी की।



Comments

Note : Your comments will be first reviewed by our moderators and then will be available to public.

Get it on Google Play